बैरीमोर ने गजब ढा दिया

पॉप स्टार से फैशन डिजाइनर बनीं विक्टोरिया बेकहम के कस्टमर्स की लिस्ट में मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस ड्रू बैरीमोर भी शामिल हो गई हैं। हॉलीवुड ब्यूटी बैरीमोर हाल में जब लॉस एंजिल्स में अपनी आने वाली फिल्म ‘एवरी बॅडी इज फाइन’ के प्रीमियर के सिलसिले में आईं तो उन्होंने बेकहम के डिजाइन किए हुए कपड़े पहन रखे थे।प्रीमियर के मौके पर बेकहम के डिजाइन किए हुए कपड़ों में नजर आ रहीं 34 साल की बैरीमोर वाकई गजब ढा रही थीं।(भाषा)