क्रिसमस अभी दूर है, लेकिन विक्टोरिया बेकहम ने अभी से अपने पति और फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम को तोहफा दे दिया है। तोहफे में क्या दे, यह बात विक्टोरिया को सूझी नहीं तो उन्होंने दो सुअर के बच्चे ही तोहफे में दे डाले।
आखिर आप उस व्यक्ति को क्या दे सकते हैं जिसके पास सब कुछ है। ग्लोसेस्टर नस्ल के इन पिगलेट्स के लिए पॉपस्टार से फैशन डिजाइनर बनीं विक्टोरिया ने 1400 पाउंड खर्च किए।