मुझसे शादी करोगी..

क्या आप यकीन कर सकते हैं कि रसेल बैंड्र जैसा दिलफेंक इंसान कभी शादी के बँधन में बँधने को तैयार होगा और कहेगा, ‘मुझसे शादी करोगी..’।‘फॉरगेटिंग सारा मार्शल’ स्टार बैंड्र का कई से रोमांस चला और महिलाओं में उनकी कातिल अदाएँ खासी मशहूर थीं। उनके दोस्तों के मुताबिक महिलाएँ उनकी कमजोरी थीं और वे विवाह में यकीन नही रखते थे।अब इन्हीं दोस्तों का कहना है कि केटी पेरी से इश्क करने के बाद बदले-बदले से हैं बैंड्र के अंदाज। वे इस हद तक केटी को चाहने लगे हैं कि जल्द ही उन्हें शादी का प्रस्ताव देने वाले हैं।(भाषा)