भारतीय उद्योगपति अरूण नायर के साथ शादीशुदा जिंदगी बिता रहीं हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिजाबेथ हर्ले एक बार फिर अभिनय की दुनिया में वापसी को लेकर बेकरार हैं। अपने पूर्व प्रेमी स्टीव बिंग के बेटे डेमियन को जन्म देने के बाद हर्ले ने अभिनय से संन्यास लेने की बात कही थी।
अभिनय की दुनिया एक बार फिर उनको आकर्षित कर रही है। हर्ले ने हाल ही में कहा है कि अगले वर्ष मैं कोई फिल्म जरूर करूँगी। हर्ले ने आने वाली एनिमेटेड फिल्म ‘द वाइल्ड बंच’ में अपनी आवाज दी है। (भाषा)