हॉलीवुड में अब तक की सबसे सफल हॉरर फिल्मों में से एक बनाने वाले मशहूर फिल्म निर्माता स्टीवन स्पीलबर्ग हाल ही में एक छोटी बजट की भुतहा फिल्म देखकर बेहद खौफजदा हो गए।
स्पीलबर्ग कैलीफोर्निया के अपने बंगले में डीवीडी पर हॉरर फिल्म ‘पारानॉर्मल एक्टिविटी’ देख रहे थे, तभी अचानक उनके कमरे का दरवाजा खुद-ब-खुद अंदर से बंद हो गया। इस घटना से वह इस कदर डर गए कि अगले दिन वह ऑफिस गए तो अपने बैग में फिल्म की सीडी लेते गए और दोबारा उसे घर न लाने का इरादा कर लिया।
ढेरों ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले 62 साल के इस निर्देशक ने 1982 में खौफनाक फिल्म ‘पॉलटेरजिस्ट’ बनाई थी।