पिछले दिनों लंदन में पामेला एंडरसन को बढ़े हुए शरीर के साथ देखा गया तो अफवाहों के गलियारों में इस बात की चर्चा चल पड़ी कि वे गर्भवती हैं और जल्दी ही उनके घर नया मेहमान आने वाला है।
हुस्न की मल्लिका ने तो इन खबरों का खंडन नहीं किया, लेकिन उनके समर्थन में उनके दोस्त और फैशन डिजाइनर रिकी रिच आ गए। रिकी रिच के अनुसार पामेला गर्भवती नहीं हैं।
संभव है कि पामेला ने ही रिकी के जरिये अपनी बात रखी हो। रिकी का कहना है कि पामेला इन दिनों बेहद खुश हैं और इस वजह से वे थोड़ी मोटी हो गई हैं।