हॉलीवुड स्टार लिंडसे लोहान ने अपने पिता माइकल लोहान से कहा है कि वह सही मायनों में एक पिता बनें और मीडिया में उनकी निजी जिंदगी के बारे में टिप्पणियाँ करना बंद करें।
‘‘मीन गर्ल्स’’ स्टार लोहान ने अपने पिता की टिप्पणियों को खारिज करने के साथ ही उन्हें संयम बरतने का निर्देश देने के लिए आवेदन भी अदालत में दाखिल किया है।
कांटेक्ट म्यूजिक ने यह जानकारी देते हुए लिंडसे के हवाले से बताया‘‘ मैंने अपने पिता से पिछले कई महीनों से बात नहीं की है और न ही उनके धमकी भरे और बकवास संदेशों का कोई जवाब दिया है।’’
माइकल ने हाल ही में दावा किया था कि 23 वर्षीय अभिनेत्री को कुछ दवाओं की लत है लेकिन लिंडसे ने कहा कि उनके पिता उनका नाम लेकर सुर्खियाँ बटोरना चाहते हैं।