आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » हॉलीवुड से » जस्टिन टिम्बरलेक की चाह
हॉलीवुड से
Feedback Print Bookmark and Share
 
हाल ही में डिजाइनर बने सुपरस्टार जस्टिन टिम्बरलेक की ख्वाहिश है कि प्रिंस विलियम उनके द्वारा डिजाइन किया हुआ जींस पहनें।

फिमेलफर्स्ट के अनुसार ‘सेक्सी बैक’ सिंगर का ‘विलियम रास्ट’ नाम का कपड़ों का कलेक्शन है। टिम्बरलेक सोचते हैं कि युवा ब्रिटिश राजकुमार के नाम से मेल खाने की वजह से वह उनके लिए पर्फेक्ट प्रचारक बन सकते हैं।

उन्होंने कहा ‘‘ क्या आपको मालूम है हम किसे अपनी जींस पहनाने की कोशिश कर रहे हैं..प्रिंस विलियम - वह रास्ट पहन बेहतरीन लगेंगे। और हाँ हैरी भी।‘’

उनका यह सपना पूरा भी हो सकता है क्योंकि विलियम और वह दोनों ही गोल्फ के दीवाने हैं और कई बार साथ खेल चुके हैं।

(भाषा)

संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: जस्टिन टिम्बरलेक, प्रिंस विलियम, विलियम रास्ट, हॉलीवुड