आस्ट्रेलियाई अभिनेता ह्यूज जैकमैन ने कहा है कि वे खुद के समलैंगिक होने की अफवाहों से परेशान नहीं हैं।
लॉस एंजिल्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जैकमैन ने कहा कि अफवाहों को नकारने का मतलब है कि वे समलैंगिकता को एक शर्मनाक प्रवृत्ति मानते हैं।
उन्होंने कहा कि मैं समलैंगिक नहीं हूँ, मगर इन अफवाहों को नकारने का मतलब है कि समलैंगिकता में कुछ न कुछ शर्मनाक जरूर है। पीपुल्स मैगजीन के सर्वेक्षण में सबसे सेक्सी जीवित पुरुष चुने गए जैकमैन के समलैंगिक गायक-गीतकर पीटर एलन के साथ काम करने के बाद गे होने की अफवाहें फैलने लगी।