दुनिया को बड़े पर्दे पर बैटमैन के किरदार से रूबरू कराती फिल्मों में महत्वपूर्ण किरदार अदा करने वाले अभिनेता पैट हिंगल का निधन हो गया है। पिछले काफी समय से बीमार हिंगल 84 वर्ष के थे।
वर्ष 1989 में कामिक किरदार बैटमैन पर बनी फिल्म में बटलर एल्फ्रेड की अहम भूमिका अदा करने वाले हिंगल ने गत तीन जनवरी को अपने मकान में अंतिम साँस ली। वे पिछले काफी समय से बीमार थे।
सशक्त अभिनय से एक कामिक किरदार को बड़े पर्दे पर जीवंत करने वाले हिंगल ने इस श्रृंखला की कुल चार फिल्मों में काम किया। 1948 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले हिंगल का सफर हालांकि निर्बाध रूप से नहीं चल सका और एक दुर्घटना ने उनकी फिल्म यात्रा पर काफी समय तक विराम लगाए रखा।
1961 में बनी स्पलेंडर इन द ग्रास से फिल्मों में उन्होंने वापसी की। हिंगल ने बैटमैन की सभी मौलिक फिल्मों में मुख्य किरदार ब्रूस वायन के साथी बटलर अल्फ्रेड की भूमिका अदा की थी।