आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » हॉलीवुड से » लिंडसे और सामंथा अलग हुए?
हॉलीवुड से
Feedback Print Bookmark and Share
 
लिंडसे लोहान और उनकी गर्लफ्रेंड सामंथा रॉनसन ने एक-दूसरे की खूब तारीफ की और कहा कि उनकी जोड़ी को तोड़ना मुश्किल है, लेकिन जिस तरह हॉलीवुड में रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं, उसका अपवाद यह जोड़ी भी नहीं बन पाई है।

इस जोड़ी के बारे में ताजा खबर ये आई है कि लिंडसे और सामंथा अब अलग हो गए हैं। क्यों हुए, इस बारे में अभी कोई कारण सामने नहीं आया है। ये खबर ऐसे समय आई है, जब लिंडसे और रॉनसन दुबई शिफ्ट होने की योजना बना रहे थे।

लिंडसे के प्रवक्ता ने ये बात तो स्वीकारी है कि दोनों के बीच अनबन हुई है, लेकिन उन्होंने कहा कि इसके बावजूद दोनों साथ है। उन्होंने कहा कि आखिर अनबन किसके बीच नहीं होती। लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह बात फिलहाल छिपाई जा रही है और दोनों ने अलग होने का निर्णय ले लिया है। लिंडसे अपनी बहन के पास लांस एंजिल्स जाने का मन बना रही है।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: लिंडसे लोहान, सामंथा रॉनसन