आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » हॉलीवुड से » ऑस्ट्रेलिया : आने वाली फिल्म
हॉलीवुड से
Feedback Print Bookmark and Share
 
Australia
PR
वर्ष 2009 के शुरुआत में सिनेप्रेमियों को ‘ऑस्ट्रेलिया’ जैसी फिल्म देखने को मिलेगी, जो 1 जनवरी को प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म को बेज़ लुहरमन ने निर्देशित किया है और इसमें एकेडमी अवॉर्ड से पुरस्कृत अभिनेत्री निकोल किडमैन और डेशिंग ह्यूज जैकमैन ने अभिनय किया है।

एक्शन, एडवेंचर और रोमांस से भरपूर इस फिल्म की कहानी ‍द्वितीय विश्व युद्ध के पहले की है। इसमें उत्तरी ऑस्ट्रेलिया दिखाया गया है। कहानी है एक अंग्रेज महिला (किडमैन) की, जिसके पास बहुत बड़ा पशु फॉर्म है। जब एक अंग्रेज लॉर्ड उसकी इस जमीन को हथियाना चाहता है तो वह महिला जैकमैन की शरण में जाती है।

फिल्म के निर्देशक ने हर फ्रेम को एक पेंटिंग की तरह बनाया है और कई दृश्य बेहतरीन बन पड़े हैं। इसे ‘केसाब्लांका’ या ‘टाइटेनिक’ फिल्मों की श्रेणी में रखा जा सकता है। निकोल किडमैन इस फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहती हैं ‘इस तरह की फिल्म मैं बचपन से करना चाहती थी। ऐसा मौका जिंदगी में दोबारा नहीं मिलता।‘

Australia
PR
ह्यूज जैकमेन कहते हैं ‘मैंने पिछले आठ वर्षों से किसी ऑस्ट्रेलियाई फिल्म में काम नहीं किया है। ड्रीम रोल, ड्रीम मूवी, ड्रीम कास्ट और ड्रीम डॉयरेक्टर। सारी चीजें मुझे इस फिल्म में मिल गईं।‘

दर्शक ‘ऑस्ट्रेलिया’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: ऑस्ट्रेलिया, निकोल किडमैन, ह्यूज जैकमैन, टाइटैनिक, बेज़ लुहरमन