ऑस्ट्रेलियन अभिनेत्री निकोल किडमैन ने जुलाई में 3 मिलियन पौंड का एक घर खरीदा था। उनका यह घर न्यू साउथ वेल्स में स्थित है। निकोल इसे अपना ड्रीम हाउस बताया करती हैं, लेकिन अब उनका यह ड्रीम हाउस खतरे में आ गया है। खतरा यह कि इस घर के पास 100 कमरों का एक मॉटेल बनने जा रहा है, जिससे निकोल की प्रायवेसी खतरे में पड़ जाएगी।
निकोल के मुताबिक जब उन्होंने घर खरीदा था तब उन्हें इसके बारे में बिलकुल भी जानकारी नहीं थी। सूत्रों के मुताबिक इससे निकोल के घर की प्रायवेसी बिलकुल खत्म हो जाएगी और उनका घर उस जगह से देखा जा सकेगा। मॉटेल बनाने की आरंभिक इजाजत दी जा चुकी है और फरवरी में इसके बारे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।