पॉप स्टार एमी वाइन हाउस का दिल कैरेबियन द्वीप समूह पर आ गया है और खबरों के मुताबिक वे अब वहीं पर बसना चाहती हैं। इन दिनों एमी सेंट लूसिया की यात्रा पर हैं और उन्हें यह जगह इतनी पसंद आई है कि वे वहाँ पर अपना अगला एलबम रेकॉर्ड करवाना चाहती हैं।
एमी ने एक समाचार-पत्र को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि सेंट लूसिया के लोग और वहाँ का संगीत बड़ा अच्छा है। उन्हें वहाँ की संस्कृति और मौसम भी बेहद पसंद आया।
सूत्रों के मुताबिक उन्होंने वहाँ पर रहने के लिए जगह भी तलाशनी शुरू कर दी है।