कितनी ही सुरक्षा हो, चोर अपना काम कर ही जाते हैं। कुछ ऐसा ही अनुभव हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पेरिस हिल्टन को हुआ। पेरिस के घर से चोर ने करोड़ों रुपए के जेवरात उड़ा लिए।
हैरानी की बात यह है कि उस समय पेरिस के घर में कई सुरक्षाकर्मी भी थे, फिर भी चोर अपना काम कर गया। पेरिस उस समय जन्मदिन पार्टी में हिस्सा लेने अपने दोस्त के यहाँ पर गई हुई थी।
संभव है कि घर की सुरक्षा में लगे किसी व्यक्ति का इस चोरी में हाथ हो। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।