इन द नेम ऑफ द किंग

19
दिसम्बर को प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘इन द नेम ऑफ द किंग’ हिंदी में ‘राजतिलक’ नाम से प्रदर्शित हो रही है। कहानी है एक साधारण आदमी (जेसन स्टॉथम) की, जो अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं। उसकी दुनिया तब तबाह हो जाती है जब एक शैतान जादूगर (रे लिओट्टा) अपने खूंखार साथियों के साथ उसके गाँव को उजाड़ देता है। साथ ही वो उसकी खूबसूरत पत्नी (क्लेरे फोर्लानी) को भी पकड़ लेता है। यह शैतान जादूगर चारों ओर आतंक फैलाता है और राजा (बर्ट रेनॉल्ड्स) और उसके साथियों को राजगद्दी से उतारने की कोशिश करता है। जेसन अपने कुछ साथियों के साथ इन खतरनाक लोगों के खिलाफ हथियार उठाकर एक जोखिम भरी लड़ाई लड़ने का निर्णय लेता है।काला जादू, रहस्य, एडवेंचर और कल्पना से भरी यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी, ऐसा इसके निर्माता-निर्देशक को विश्वास है।