प्यार के मामले में जेनिफर एनिस्टन की किस्मत ने ज्यादा साथ नहीं दिया। शादी टूटी, दो-तीन लोगों से प्यार हुआ, लेकिन आखिर में जेनिफर अकेली रह गईं। रूठी हुई किस्मत लगता है जेनिफर पर इन दिनों मेहरबान हो रही है।
39 वर्षीय जेनिफर का रोमांस इन दिनों 31 वर्षीय जॉन मेयर से चल रहा है। जेनिफर को लगता है कि जॉन उसी तरह के इंसान हैं, जिसकी चाहत उन्हें इतने दिनों से थी। इसलिए इन दिनों जहाँ मौका मिलता है, जॉन की तारीफों के पुल जेनिफर बाँधने लगती हैं।
जॉन की हर बात जेनिफर को निराली लगती है। जेनिफर के मुताबिक जॉन का सोचने का तरीका और उनके विचार बेहद खूबसूरत है। जॉन जब काम करते हैं तो जेनिफर उन्हें घंटों निहारा करती हैं।
हाल ही में जेनिफर ने जॉन को अपने पिता जॉन एनिस्टन से भी मिलवाया था। इस मुलाकात से इस बात को बल मिला कि दोनों जल्दी ही विवाह कर सकते हैं।