विल स्मिथ इन दिनों ‘लव गुरु’ बने घूम रहे हैं। हॉलीवुड में जहाँ शादियाँ टिकती नहीं है, शादी होते ही तलाक की बात शुरू हो जाती है वहीं विल स्मिथ की शादी एक उदाहरण है।
विल अपनी पत्नी जडा स्मिथ को बेहद चाहते हैं और लोग उनकी जोड़ी को आदर्श मानते हैं। अब तो लोग विल से अपने संबंधों को लेकर सलाह भी लेने लगे हैं।
पिछले दिनों विल के एक दोस्त ने उनसे टिप्स माँगे। ये महाशय का किसी से रोमांस चल रहा है और उसे वे स्थायी संबंध में बदलना चाहते हैं। इसके लिए विल से वे सलाह ले रहे हैं।
विल को डर है कि कहीं उनकी शादी को किसी की नजर न लग जाए।