सेलिब्रिटी होना आसान नहीं है। घर से बाहर निकलते ही भीड़ घेर लेती हैं। हमेशा पत्रकार पीछा करते रहते हैं। कुछ भी निजी नहीं रहता। कुछ ऐसी समस्या से गुजर रहे हैं निकोल किडमैन और कीथ अर्बन।
दोनों अपनी बेटी को सिडनी शहर घूमाना चाहते हैं, लेकिन पत्रकारों और छायाकारों की भीड़ की उन्हें हमेशा घेरे रहती हैं। इसलिए वे चाहकर भी अपनी इच्छा पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
निकोल ने सभी से पत्रकारों से विनती की है कि वे उन्हें कुछ दिनों के लिए अकेला छोड़ दे ताकि वे अपनी बेटी को घूमा सकें। कौन कहता है कि सेलिब्रिटी की जिंदगी आसान है?