41 वर्षीय हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमेन ने 7 जुलाई को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम संडे रोज़ रखा है। किडमेन के पति कीथ अर्बन भी उस समय निकोल के पास उपस्थित थे। निकोल और कीथ की शादी को हाल ही में (25 जून) दो वर्ष पूरे हुए हैं।
निकोल की बेटी एकदम स्वस्थ है और उसका वज़न लगभग 2.9 किलोग्राम है। यह निकोल द्वारा जन्म दी हुई पहली संतान है। निकोल ने इसाबेला (15 वर्ष) और कॉनर (13 वर्ष) नामक दो संतान गोद ले रखी है।
कीथ और निकोल बेटी को पाकर बेहद खुश हैं। उन्होंने उन तमाम लोगों का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने निकोल के लिए प्रार्थना की। निकोल के नजदीकी लोगों के मुताबिक वे इससे ज्यादा खुश पहले कभी दिखाई नहीं दी।
|