कलाकारों का दिल बड़ा भावुक होता है, इसकी मिसाल पिछले दिनों देखने को मिली जब अभिनेत्री निकोल किडमैन एक फिल्म ‘ब्रेकिंग द वेव्स’ देखते समय भावुक हो गई। उनकी आँखों से आँसू निकल पड़े।
फिल्म देखने के बाद निकोल सीधे घर चली गईं, जबकि उन्हें एक कार्यक्रम में जाना था।
निकोल के मुताबिक वे समझ नहीं पाई कि फिल्म देखने के बाद उन्हें क्या हुआ और वे इतनी भावुक कैसे हो गई? घर जाकर वे फूट-फूटकर रोई।