24 अक्टोबर 2008 के दिन ब्रेड पिट के सामने अजीबोगरीब स्थिति होगी। इस दिन दो फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं।
एक फिल्म में ब्रेड की वर्तमान साथी एंजेलिना जोली और दूसरी में उनकी एक्स साथी जेनिफर एनिस्टन ने अभिनय किया है। इन दोनों अभिनेत्रियों की फिल्म ‘चेंजलिंग’ और ‘ही इज़ जस्ट नॉट देट इनटू यू’ एक ही दिन प्रदर्शित होने जा रही है।
दोनों में इस बात का कड़ा मुकाबला है कि किसकी फिल्म बाजी मारती है। वैसे अभी जो समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं, उसके मुताबिक एनिस्टन की फिल्म जोली की फिल्म पर भारी पड़ सकती है। वजह? जोली की फिल्म सीमित जगहों और सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
|