‘21’ सिर्फ ब्लैकजेक (ताश द्वारा खेले जाने वाला खेल) के बारे में ही नहीं है। यह कहानी है बेन कैम्पबेल की, जो बेहद शर्मीला और एम.आय.टी. का होनहार छात्र है। उसे हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की फीस जमा करनी है।
उसे इसका जवाब मिलता है ताश के पत्तों में। वह गणित के प्रोफेसर माइकी रोसा से बेहद प्रभावित हैं क्योंकि उनके पास कुछ विलक्षण शक्तियाँ हैं जिससे वे ताश के पत्तों को पढ़ लेते हैं।
वे अपने ग्रुप के साथ लास वेगास हर वीकेंड पर जाते हैं। बेन उस ग्रुप में शामिल हो जाता है और उसे आरामदेह जिंदगी आकर्षित करने लगती है। वेगास में क्या होता है यह फिल्म का मुख्य आकर्षण है।
‘21’ की कहानी ‘ब्रिंगिंग डाउन द हाऊस : दि इनसाइड स्टोरी ऑफ सिक्स एम.आई.टी. स्टुडेन्ट्स हू टूक वेगास फॉर मिलियन्स’ पर आधारित है। पीटर स्टेनफील्ड और एलन लोएब ने इसकी पटकथा लिखी है जबकि रॉबर्ट ल्यूकेटिक ने इसका निर्देशन किया है।
|