लिंडसे लोहान के मन को यूरोप बहुत अच्छा लगा है। वे यूरोप के कई देश, वहाँ की संस्कृति और भाषा से प्रभावित हुई हैं।
21 वर्षीय लिंडसे का कहना है कि यदि वे माँ बनी तो अपने बच्चे को लेकर यूरोप में बसना पसंद करेगी। वे चाहती हैं कि उनके बच्चे की परवरिश यूरोप में हो और वे कम से कम तीन भाषाएँ सीखें।
इन दिनों लिंडसे को लेकर तरह-तरह की बातें सुनने को मिल रही हैं। कहा जा रहा है लिंडसे के डीजे सांथा रॉनसन के साथ लेस्बियन रिश्ते हैं और लिंडसे जुलाई में शादी करने जा रही हैं।
|