ब्रेड पिट और एंजेलिना जोली के यहाँ जुड़वाँ बच्चों का जन्म अगस्त में होने वाला है, लेकिन वे अभी से उनके नाम खोजने में लगे हुए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चों का जन्म 19 अगस्त को होगा।
एंजेलिना ने केस्टर और पोलोक्स नाम रखने का सुझाव ब्रेड को दिया था, लेकिन ब्रेड को यह नाम बिलकुल भी पसंद नहीं आए। उन्होंने इन नामों को खारिज कर दिया। एंजेलिना फिर एक बार नाम ढूँढने में जुट गई हैं।
एंजेलिना और ब्रेड की शिलोह नामक एक बेटी है, जबकि मेडॉक्स, पेक्स और ज़हारा नामक बच्चे उन्होंने गोद ले रखे हैं।
|