मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > हॉलीवुड से
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नई फिल्म : स्पीड रेसर
कार रेसिंग के शौकीन लोगों के लिए एक खुशखबरी है। वॉर्नर ब्रदर्स उनके लिए ‘स्पीड रेसर’ नामक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें रोमांच के अद्‍भुत पल देखने को मिलेंगे। इस फिल्म का निर्देशन लॉरी और एंडी वाचोस्की ने किया है, जो ‘मैट्रिक्स’ जैसी फिल्म से जुड़े थे।

स्पीड का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ है, जिसका कार रेसिंग से गहरा नाता है। उसमें भी वे सारे गुण हैं। स्पीड के बड़े भाई रैक्स रेसर, जिन्हें कि वह अपना आदर्श मानता है कि रेस के दौरान मृत्यु हो गई थी। अपने परिवार के इस खालीपन को वह भरना चाहता है।

स्पीड को रॉयलटन इंडस्ट्री से रेसिंग कार चलाने का एक शानदार प्रस्ताव मिलता है, जिसे वह ठुकरा देता है। इससे रॉयलटन इंडस्ट्री के मालिक बेहद नाराज होते हैं। स्पीड को इस दौरान एक भयानक सच से सामना होता है।

उसे पता चलता है कि रेसिंग की दुनिया के बड़े खिला‍ड़ी सारी रेस पहले से ही फिक्स कर देते हैं। इस हेतु वे रेसिंग चालकों को बड़ी रकम देते हैं। लेकिन स्पीड हिम्मत नहीं हारता।

वह रेसिंग में भाग लेकर और जीतकर अपने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाने का निश्चय करता है। उसके इस लक्ष्य को पाने में उसका परिवार और गर्लफ्रेंड टिक्सी मदद करते हैं। किस तरह स्पीड अपने लक्ष्य को पाता है, यह फिल्म का प्रमुख आकर्षण है।
और भी
टॉवेल में ब्रिटनी
पामेला ने शादी नहीं की
जेसिका ने बाँटे लेदर ब्रेसलेट
लिंडसे की पारिवारिक उलझन
आने वाली फिल्म : डेन इन रियल लाइफ
मैडोना भारत से गोद लेगी बच्चा!