पामेला एंडरसन और रिक सालोमन की शादी और फिर संबंध की समाप्ति को लेकर उड़ रही अफवाहों के बारे में खुद पामेला को स्पष्टीकरण देना पड़ा।
चर्चा यह थी कि पामेला और रिक ने शादी कर ली है और पिछले वर्ष दिसम्बर में दोनों के संबंध खत्म हो गए।
टॉम ली और किड रॉक से शादी कर अलग हो चुकी पामेला के मुतबिक ये सारी खबरें मनगंढ़त हैं। उनके मुताबिक उन्होंने रिक से कभी भी शादी नहीं की।
पामेला ने एक साक्षात्कार के दौरान अपना पक्ष रखा। उम्मीद की जानी चाहिए कि पामेला सही कह रही होगी।
|