मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > हॉलीवुड से
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मैडोना भारत से गोद लेगी बच्चा!
49 वर्षीया मैडोना अपने नए अलबम ‘हार्ड कैंडी’ के प्रमोशन के बाद एक और बच्चा गोद लेने की सोच रही हैं। इस समय मैडोना के पास तीन बच्चे हैं, जिसमें से एक गोद लिया हुआ है।

फिर भी मैडोना की दिली ख्वाहिश है कि वह एक और बच्चा गोद लें। हालाँकि उनके पति रिची इस बात से सहमत नहीं है, लेकिन मैडोना अपनी ख्वाहिश पूरी करके रहेगी।

पहले मैडोना अफ्रीका से एक लड़की गोद लेने वाली थी, लेकिन अब उसने अपना इरादा बदल दिया है क्योंकि वहाँ के ‍नियम बेहद कठिन है। मैडोना अब भारत से बच्चा गोद लेने की सोच रही हैं क्योंकि उन्हें पता चला है कि भारत में ऐसे कई बच्चें हैं, जिनके न माँ-बाप है और न रहने को घर।
और भी
खुलेगा डेमी मूर की फिटनेस का राज
जेनिफर को 3 लाख डॉलर का उपहार
रैम्बो 5
बिगड़ गए डेनियल
एलिथाबेज़ हर्ले का फिल्मों को अलविदा
टर्मिनेटर सीरिज की चौथी फिल्म