जेनिफर लोपेज़ ने 22 फरवरी को एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया। बेटे का नाम मैक्स और बेटी का ऐमी रखा गया है। जेनिफर के पति मार्क एंथोनी इस उपलक्ष्य में जेनिफर को ऐसी भेंट देना चाहते थे, जिसे वह ताउम्र याद रखें।
उन्होंने जेनिफर को तीन लाख डॉलर की अँगूठी दी। जेनिफर ने कभी सोचा भी नहीं था कि मार्क उसे इतना कीमती उपहार देंगे। वह इतनी महँगी अँगूठी पाकर बेहद प्रसन्न है।
माँ बनने के बाद जेनिफर का कहना है कि माँ बनना अद्भुत अनुभव है। यह मार्क और मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। वैसे जेनिफर और मार्क को अपने बच्चों के साथ पहला फोटो शूट करने के बदले में 6 मिलियन डॉलर की पेशकश की गई है।
|