पिछले दिनों सिल्वेस्टर स्टेलोन द्वारा निर्देशित और अभिनीत फिल्म ‘जॉन रैम्बो 4’ प्रदर्शित हुई थी। भारत में भी इसे दर्शकों ने देखा। अपनी रैम्बो सीरिज की चौथी फिल्म के परिणाम से सिल्वेस्टर बेहद खुश हैं।
सिल्वेस्टर के प्रशंसकों ने इस एक्शन फिल्म को पसंद किया। उत्साहित सिल्वेस्टर ‘रेम्बो 5’ की तैयारी में लगे हुए हैं। इस फिल्म की कहानी अमेरिका के एरिजोना राज्य पर आधारित है, लेकिन पैसा बचाने के लिए सिल्वेस्टर इसकी शूटिंग बल्गारिया में करेंगे।
फिलहाल वे इस फिल्म की पूरी योजना बना रहे हैं और जल्दी ही इस बारे में घोषणा करेंगे। उन्हें उम्मीद है कि उनकी इस फिल्म को भी दर्शकों का प्यार मिलेगा।
|