हैरी पॉटर श्रृंखला के सितारे डेनियल रेडक्लिफ इस समय इस अगली फिल्म में व्यस्त हैं। डेनियल अब बड़े हो गए हैं और बिगड़ भी गए हैं। कम उम्र में ही उन्हें सिगरेट पीने की आदत लग गई है और वे रोजाना बीस से भी ज्यादा सिगरेट पीने लगे हैं।
उनकी इस आदत ने साथी कलाकारों को परेशान कर रखा है। शूटिंग से जैसे ही फुर्सत मिलती है वे सिगरेट सुलगा लेते हैं।
सभी ने डेनियल को समझाया कि उनकी उम्र बेहद कम है और उन्हें सिगरेट पीना छोड़ देना चाहिए, लेकिन डेनियल किसी की भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है।
फिल्म के निर्माता डरे हुए हैं कि डेनियल की छवि पर इससे कोई गलत असर नहीं पड़े, परंतु डेनियल को किसी की परवाह नहीं है। वे सबकी सलाह को धुएँ में उड़ा रहे हैं।
|