मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > हॉलीवुड से
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'नो कंट्री फॉर ओल्ड मैन'को चार ऑस्कर
लॉस एंजिल्स। अमेरिकी फिल्म 'नो कंट्री फॉर ओल्ड मैन' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म,सर्वश्रेष्ठ निर्देशक समेत चार ऑस्कर पुरस्कार जीते। जोएल - एथन कोएन के निर्देशन में पुलित्जर पुरस्कार प्राप्त कार्मेक मैक्कार्थी के उपन्यास पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को भी सबसे अधिक पसंद आई।

रविवार 24 फरवरी की रात 80वें ऑस्कर पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई। इस फिल्म में मनोरोगी हत्यारे की भूमिका अदा करने वाले जेवियर बार्डेम को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का ऑस्कर दिया गया है। यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ पटकथा और सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए ऑस्कर जीत कर ले गई।

जोएल और एथन को वैसे मौलिक पटकथा लेखक के रूप में पहचाना जाता है, लेकिन दोनों ने पहली बार एक उपन्यास से प्रेरित होकर दो पटकथाएँ लिखीं जिनमें 'नो कंट्री फॉर द मैन' के लिए पिछले कई दिनों से पुरस्कारों की धूम रही। विदेशी भाषा में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ऑस्ट्रिया की 'द काउंटरफीटर' को मिला। यह फिल्म नाजी यातना शिविर की कहानी बयाँ करती है। ब्रिटेन की टिल्डा स्विनटन सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री घोषित की गई हैं।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-अभिनेत्री
फ्रेंच अभिनेत्री मरियन कोटिलार्ड को फिल्म 'ला वि एन रोज' में सशक्त महिला की भूमिका अदा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस फिल्म में उन्होंने गायिका एडिथ पायफ का चरित्र निभाया, वहीं डेनियल डे लुईस को उनकी फिल्म 'देअर विल बी ब्लड' में तेल कारोबारी की भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।

शाही अंदाज में कोडी छाईं
'जूनो' की कहानी लिखने वाली डियाबलो कोडी को सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक का पुरस्कार मिला है। कोडी बड़े शाही अंदाज में समारोह में आई थीं, उनके जूते में बीस लाख डॉलर का हीरा जड़ा हुआ था। पुरस्कार की घोषणा होते ही वे भावुक हो उठीं और स्टेज से उन्होंने अपने परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
और भी
शादी के लिए तैयार जेसिका?
डेनियल क्रेग जन्मदिन धूमधाम से मनाएँगे
जुड़वाँ बच्चों की माँ बनी जेनिफर लोपेज
एंजेलिना की ऑस्कर ट्रॉफी खो गई
बॉयफ्रेंड और माँ पर हमबिस्तर होने का आरोप
जुड़वाँ बच्चों को जन्म देगी एंजेलिना?