जेम्स बाँड की भूमिका निभाने वाले डेनियल क्रेग अपना 40 वाँ जन्मदिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे हैं। डेनियल की जन्म तारीख 2 मार्च है। डेनियल चाहते हैं कि वे जन्मदिन को स्टाइलिश तरीके से मनाएँ, जो कि एक यादगार दिन साबित हो।
डेनियल को इस बात का मलाल है कि उनकी उम्र बढ़ गई हैं, लेकिन वे कहते हैं कि इस मामले में कुछ किया भी नहीं जा सकता।
इस समय वे जेम्स बाँड की नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। पिछले दिनों शूटिंग के दौरान कलाकार और यूनिट के सदस्य दो गैंग की लड़ाई के बीच फँस गए थे।
जहाँ शूटिंग चल रही थी, वहाँ आकर दो गैंग के सदस्य गोलीबारी करने लगे। इस घटना के बाद शूटिंग स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
|