शुक्रवार 22 फरवरी की सुबह जेनिफर लोपेज दो जुड़वाँ बच्चों की माँ बन गई है। 39 वर्षीय गायिका और अभिनेत्री जेनिफर ने एक लड़का और एक लड़की को जन्म दिया। यह उनकी पहली संतानें हैं।
उन्होंने मार्च 2004 में मार्क एंथोनी से शादी की थी। मार्क शादी शुदा हैं और उनके दो बच्चें पहले से ही हैं। जेनिफर और मार्क बेहद खुश हैं। खबरों के मुताबिक माँ और संतानें पूर्णत: स्वस्थ हैं।
|