ब्रिटनी स्पियर्स इस समय मानसिक असंतुलन के दौर से गुजर रही है और उसका इलाज चल रहा है। वह इस समय बहकी-बहकी बातें कर रही हैं। ब्रिटनी ने ताजा आरोप अपनी माँ पर लगाया है।
ब्रिटनी का कहना है कि उसकी माँ उसके बॉयफ्रेंड अदनान के साथ हमबिस्तर हुई है। अगर आपको याद हो तो ब्रिटनी ने अपने पूर्व पति केविन और अपनी माँ के संबंधों के बारे में भी काफी कुछ कहा था।
मानसिक असंतुलन जब होता है तब आदमी या तो बहकी हुई बातें करता है या फिर दिमाग के अंधेरों में दफन सचाइयों को दुनिया के सामने लाता है।
ब्रिटनी का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि ब्रिटनी को कम से कम 72 घंटे अस्पताल में गुजारना पड़ेंगे। वह पिछले कुछ दिनों से सोई नहीं है, इसलिए उसकी ऐसी हालत हो गई है।
सूत्रों के अनुसार ब्रिटनी बेहद थकी और बीमार लग रही है। वह अपने बॉयफ्रेंड को लेकर भी बेहद डरी हुई है।
|