एंजेलिना जोली और ब्रेड पिट को बड़ा परिवार अच्छा लगता है। वे कई बार यह कह चुके हैं कि वे अपने परिवार की फुटबॉल टीम बनाना चाहते हैं।
इस समय उनके परिवार में चार बच्चे हैं, जिसमें से तीन गोद लिए हुए हैं। एंजेलिना ने पिछले वर्ष ही एक बेटी को जन्म दिया था।
खबर है कि एंजेलिना एक बार फिर गर्भवती है और इस बार वह एक नहीं बल्कि दो बच्चों को जन्म देने वाली हैं। जुड़वाँ बच्चों की खबर ने जोली और ब्रेड को खुश कर दिया है।
एंजेलिना ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है और वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
|