हॉलीवुड के कलाकारों को पलक झपकते ही प्यार हो जाता है और पलक झपकते ही वे संबंध तोड़ लेते हैं। ब्रिटनी स्पियर्स जो कुछ दिनों से अपने नए प्रेमी अदनान के प्रेम में पागल थी, अब अदनान का नाम लेते ही गुस्सा हो जाती है।
अदनान एक फोटोग्राफर है और ब्रिटनी को कुछ दिनों के प्यार के बाद महसूस होने लगा कि अदनान उसके नाम का उपयोग अपना करियर बनाने के लिए कर रहा है। यह जानते ही 26 वर्षीय ब्रिटनी ने संबंध तोड़ने में देर नहीं लगाई।
|