गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
  6. खेलें हम जी जान से का प्रोमो
Written By समय ताम्रकर

खेलें हम जी जान से का प्रोमो

Khelein Hum Jee Jaan Sey Promo | खेलें हम जी जान से का प्रोमो
लगान, स्वदेस और जोधा अकबर जैसी फिल्म बनाने वाले आशुतोष गोवारीकर ‘खेलें हम जी जान से’ लेकर दिसंबर में आ रहे हैं। एक बार‍ फिर उन्होंने पीरियड फिल्म बनाई है, जिसमें उन्हें महारत हासिल है।

1930 में चिटगाँव में हुई घटना सच्ची घटना पर यह फिल्म आधारित है, जिसमें ब्रिटिशों के खिलाफ कुछ ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला था। ‘डू एंड डाय : द चिटगाँव अपराइजिंग 1930-34’ किताब पर यह फिल्म आधारित है, जिसे मनिनि चटर्जी ने लिखा है।

अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, सिकंदर खेर ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है।