आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से | ऐश्वर्या राय
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » मेरी फिल्म में नाच-गाना नहीं होगा : लवलीन टंडन
मिर्च-मसाला
Feedback Print Bookmark and Share
 
आठ ऑस्कर हासिल कर चुकी ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ से शोहरत बटोरने वाली लवलीन टंडन इन दिनों अपनी फिल्म की पटकथा तैयार करने में मसरूफ हैं और अगले साल से शूटिंग शुरू कर देंगी, लेकिन उनका कहना है कि इसमें बालीवुड फिल्मों की तरह नाच-गाना नहीं होगा।

डैनी बॉयल की फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में सह निर्देशक के तौर पर काम करने वाली लवलीन एक हफ्ते पहले ईव एंसलर का नाटक देखने पहुँची क्योंकि वे नाटक के निर्देशक महाबानू और कैजाद कोटवाल के काफी करीब हैं।

निर्देशन के क्षेत्र में उतरने के बारे में पूछने पर लवलीन ने कहा, ‘‘मैं अभी तक अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रही हूँ इसलिए इसके रिलीज होने के बारे में कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी। हालाँकि इसमें कोई नाच-गाना नहीं होगा। मैं कुछ गाने तो फिर भी रख सकती हूँ, लेकिन नाच नहीं होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि मैं इसकी शूटिंग अगले साल शुरू करूँगी। जिससे यह शायद 2011 तक ही रिलीज हो पाएगी।’’ लवलीन हालाँकि बॉलीवुड से खुद को दूर रखना चाहती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वे इसकी शैली के अनुसार काम नहीं कर सकती।

लवलीन ने कहा, ‘‘मैं बॉलीवुड स्टाइल में काम नहीं कर सकती। बिना स्क्रिप्ट के मैं फिल्म साइन नहीं कर सकती। मैं शायद बॉलीवुड के लिये तैयार नहीं हूँ और भविष्य में भी ऐसा ही रहेगा।’’

अपनी फिल्म के बारे में उन्होंने कहा,‘‘जब स्लमडॉग मिलियनेयर बन रही थी, तभी मेरे दिमाग में एक कांसेप्ट काम कर रहा था। यह एक किशोर लड़की के अनुभव पर आधारित फिल्म है, जिसमें दुनिया को देखने का उसका नजरिया दिखाया जाएगा, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि यह सिर्फ ‘महिला पर केंद्रित’ होगी।’’ उन्होंने हालाँकि फिल्म की स्क्रिप्ट के बारे में और खुलासा करने से इंकार कर दिया।

लवलीन ने कहा, ‘‘मैं जल्द ही इस फिल्म के कलाकारों के लिए ऑडिशन शुरू कर दूँगी। इसमें ज्यादातर नए चेहरे ही होंगे।’’ लेकिन ऐसा नहीं है कि वे 2011 तक कोई फिल्म नहीं करेंगी।

इस बारे में लवलीन ने कहा, ‘‘डैनी बॉयल लंबे समय से एक थ्रिलर के बारे में बात कर रहे हैं। मैंने उन्हें कहा कि यह भी मुंबई आधारित ही होनी चाहिए क्योंकि उन्हें मुंबई के अलावा कोई दिलचस्प कहानी नहीं मिलेगी। लेकिन अभी कुछ नहीं कह सकती।’’

लवलीन को स्लमडॉग मिलियनेयर की वजह से वैरायटी मैगजीन की 2009 वुमैन इंपैक्ट रिपोर्ट में 50 महिलाओं की सूची भी शामिल किया गया, जिन्होंने वर्ष में शानदार उपलब्धि हासिल की थी।

(भाषा)

संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: लवलीन टंडन, स्लमडॉग मिलियनेयर, डैनी बॉयल, बॉलीवुड, हिंदी फिल्म, सिनेमा, मूवी