बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा ने रविवार को खंडाला में भव्य व जश्न भरे माहौल में लंदन स्थित व्यापारी राज कुंद्रा के संग 22 नवंबर को सात फेरे ले लिए। 34 वर्षीय शिल्पा मुंबई से सौ किमी दूर खंडाला में किरण बावा के विला में आयोजित पारंपरिक मंगलोरियन समारोह में राज के साथ विवाह बंधन में बँधीं।
विवाह समारोह से मीडिया को दूर रखा गया और शिल्पा ने बॉलीवुड से चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया। आमंत्रितों में सिर्फ सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी भगनानी और वासु भगनानी प्रमुख थे।
शिल्पा की यह पहली शादी है, जबकि कुंद्रा तलाकशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है। समारोह में दोस्तों व परिवार के सदस्यों ने शिरकत की। संगीत की महफिल आयोजित की गई, जिसमें राज व शिल्पा ने जमकर ठुमके लगाए। मेहमान भी मस्ती में डूबे रहे।
शिल्पा ने मंगलवार को मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया है जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत से जुड़ी कई हस्तियाँ शामिल होंगी।