’3 इडियट्स’ का प्रमोशन योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। एक-एक कर गानों को पत्रकारों को दिखाया जा रहा है और आमिर खान पत्रकारों से गानों की कमियों और खूबियों के बारे में चर्चा करते हैं।
‘ऑल इज़ वेल’ इस समय लोकप्रिय हो रहा है और अब बारी ‘ज़ूबी डूबी’ की है। आमिर और करीना पर इस गाने को फिल्माया गया है जो पहली बार हीरो-हीरोइन के रूप में दिखाई देंगे। दोनों की जोड़ी अच्छी लग रही है।
इस रोमांटिक गीत को स्वानंद किरकिरे ने लिखा है और शांतनु मोइत्रा ने संगीतबद्ध किया है। बोस्को-सीज़र ने इसे 70 और 80 के दशक में प्रचलित स्टाइल में कोरियोग्राफ किया है।