अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी और निर्देशक परेश रावल ने ‘हेराफेरी’ जैसी फिल्म यादगार फिल्म बनाई थी, अब एक बार फिर ये सभी ‘दे दना दन’ में नजर आने वाले हैं, जो 27 नवंबर को प्रदर्शित हो रही है। कैटरीना कैफ और अक्षय की लकी जोड़ी इस फिल्म की खासियत है। साथ में नेहा धूपिया और समीरा रेड्डी के अलावा हास्य कलाकारों की लंबी फौज है। इस हास्य फिल्म से बॉलीवुड को बेहद उम्मीद है।