आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से | ऐश्वर्या राय
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » दीपिका इन, असिन आउट
मिर्च-मसाला
Feedback Print Bookmark and Share
 
ND

फिल्म बनने के पहले कलाकारों की अदला-बदली होती रहती है, लेकिन महत्वपूर्ण फिल्मों में ये बहुत मायने रखती है। ‘व्हाट्ज़ योर राशि’ की असफलता को भूलाकर निर्देशक आशुतोष गोवारीकर ‘खेलेंगे हम जी जान स’ बना रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की नायिका के रूप में असिन को चुना गया था, लेकिन अब असिन की जगह दीपिका पादुकोण को साइन कर लिया गया है।

सूत्रों का कहना है कि असिन इस फिल्म से जुड़कर बेहद खुश थीं, लेकिन डेट्स को लेकर समस्या हो गई और उन्हें यह फिल्म छोड़ना पड़ी। वैसे इस बात की भी चर्चा है कि असिन फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर खुश नहीं थी और इस वजह से ‍वे फिल्म से अलग हुई हैं।

असिन के फिल्म से अलग होते ही बॉलीवुड की नायिकाओं में इस फिल्म को पाने की होड़ मच गई। आखिर आशुतोष की फिल्म और अभिषेक की नायिका बनने का अवसर कौन छोड़ता। आखिर में बाजी मार ली दीपिका पादुकोण ने। दीपिका और अभिषेक पहली बार साथ काम करेंगे।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: दीपिका पादुकोण, असिन, निर्देशक आशुतोष गोवारीकर, अभिषेक बच्चन, फिल्म, बॉलीवुड