राजू हीरानी बॉलीवुड के आम निर्देशकों से हटकर काम करते हैं। ‘थ्री इडियट्स’ के गाने ‘ऑल इज़ वेल’ को कोरियाग्राफ करने की बात चली तो उन्होंने प्रोफेशनल कोरियोग्राफर की सेवा लेने से इंकार कर दिया। इसके बजाय उन्होंने मुंबई के माटुंगा स्थित डॉन बोस्को के एक स्कूल टीचर से गाना कोरियोग्राफ करवाया।
राजू हीरानी चाहते थे कि इस गाने में जो भावनाएँ हैं वो तभी दिखाई दे सकती हैं, जब इसे कोई ऐसा व्यक्ति कोरियोग्राफ करे जो प्रोफेशनल नहीं हो। इस गाने को आमिर खान, शरमन जोशी और माधवन पर फिल्माया गया है।