आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से | ऐश्वर्या राय
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » गोविंदा के नाम से लगता है डर!
मिर्च-मसाला
Feedback Print Bookmark and Share
 
एक बार फिर बॉलीवुड में छा जाने की कोशिशों में लगे गोविंदा के लिए यह बुरी खबर है। सूत्रों का कहना है कि ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ के असफल होते ही वितरकों और निर्माताओं को उनके नाम से डर लगने लगा है और वे उनकी आगामी फिल्मों को छूने से डर रहे हैं।

फिल्म इंडस्ट्री को ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ से बहुत आशाएँ थीं। वासु भगनानी जैसा निर्माता, डेविड धवन जैसा निर्देशक और साथ में लारा दत्ता और सुष्मिता सेन जैसी दो भूतपूर्व मिस यूनिवर्स मौजूद थीं, लेकिन इस फिल्म को असफलता का मुँह देखना पड़ा।

गोविंदा इस फिल्म के हीरो थे इसलिए फिल्म की असफलता को उनसे जोड़कर भी देखा गया। फिल्म की नाकामयाबी के बाद वितरक डर गए हैं। बताते हैं कि गोविंदा की आगामी एक फिल्म की वितरक वो प्राइस देने के लिए तैयार नहीं है जो पहले तय हुई थी। ये क्या हो रहा है चीची?
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: गोविंदा, डू नॉट डिस्टर्ब, लारा दत्ता, सुष्मिता सेन, डेविड धवन, बॉलीवुड, हिंदी फिल्म, सिनेमा, मूवी