बॉलीवुड में इस बात की चर्चा है कि पिछले पाँच वर्ष से रोमांस कर रहे मुग्धा गोडसे और मिथुन पुरंदरे में ब्रेक अप हो गया है। मिथुन और मुग्धा उस समय से एक-दूसरे को जानते हैं जब मुग्धा ने अभिनय की दुनिया में कदम भी नहीं रखा था। अलगाव की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है।
सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच संबंध ठीक नहीं थे। स्थिति संभालने की दोनों ने कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने खुशी-खुशी अलग होने का फैसला किया।
मुग्धा हमेशा मिथुन के बारे में बात करने से बचती रहीं। उन्होंने कभी नहीं चाहा कि उनके और मिथुन के बारे में चर्चा हो। मिथुन भी एक मॉडल हैं और अभिनय की दुनिया में नाम कमाना चाहते हैं।
मुग्धा की ‘जेल’ प्रदर्शित होने वाली है और आने वाले दिनों में वे व्यस्त हैं। शायद अब वे अपने काम पर ज्यादा ध्यान दे पाएँगी।