’विवाह’ फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या ने एक बार कहा था कि लड़के एक दुल्हन में जो खासियत ढूँढते हैं, वो सारी अमृता राव में मौजूद हैं। ये संयोग की बात है कि परफेक्ट इंडियन ब्राइड शो में अमृता जज की भूमिका भी निभा रही हैं।
लगता है कि सीधी-सादी लड़की की इमेज से अमृता तंग आ चुकी हैं। वे बताना चाहती हैं कि वे भी कम हॉट नहीं हैं। ‘शॉर्टकट’ फिल्म में उन्होंने यह साबित करने की कोशिश की थी।
PR
हाल ही में ‘द मैन’ (नवंबर 2009) पत्रिका के ‘वेडिंग स्पेशल’ अंक के लिए अमृता राव ने हॉट फोटो शूट (देखिए वीडियो) करवाया। इस पत्रिका को दिए गए इंटरव्यू में अमृता ने अपने खुले विचारों से सबको चौंका दिया।
अमृता शादी के पहले सेक्स को बुरा नहीं मानती हैं। वे कहती हैं ‘मुझे शादी के पहले सेक्स करने में कोई बुराई नजर नहीं आती हैं। यदि प्रेमी-प्रेमिका के बीच रोमांस है तो दोनों में शारीरिक आकर्षण होना स्वाभाविक है। यदि दोनों पार्टनर्स इसमें सहज महसूस करते हैं और सावधानी बरतते हैं तो निर्णय उन पर छोड़ देना चाहिए।‘