रोहित शेट्टी की अगली फिल्म ‘गोलमाल’ का अगला भाग होगी या ‘ऑल द बेस्ट’ का, इसको लेकर बॉलीवुड में चर्चा है। इस बारे में रोहित से बेहतर भला कौन जानता है। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया ‘मुझे अजय देवगन का इंतजार है जो मुंबई पाँच तारीख को लौट रहे हैं। लेकिन एक बात स्पष्ट है कि मेरी अगली फिल्म ‘गोलमाल’ का ही अगला भाग होगी।‘
‘गोलमाल’ ही क्यों? ‘क्योंकि ‘ऑल द बेस्ट’ हाल ही में रिलीज हुई है, ऐसे में इसका अगला भाग बनाना फिलहाल ठीक नहीं है। ‘गोलमाल’ सीरिज की तीसरी फिल्म में कौन होगा, इसका फैसला कुछ दिनों में किया जाएगा।‘ रोहित बताते हैं।