करीना कपूर को मीडिया से शिकायत है। वजह है उनके व्यक्तिगत जीवन के बारे में छपने वाली खबरें। करीना का कहना है प्रिंट मीडिया हो या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सब उनके व्यक्तिगत जीवन में ही रूचि लेते हैं और उससे संबंधित खबरें ही देते हैं। उनकी फिल्म और अभिनय के बारे में कोई बात नहीं करता।
करीना के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने कुछ उम्दा फिल्मों में काम किया है और अलग तरह की भूमिकाएँ निभाई हैं, लेकिन उनके अभिनय की कमियों या खूबियों की चर्चा नहीं होती। इसके बजाय मीडिया का सारा ध्यान उनके रोमांस और व्यक्तिगत जीवन पर ही केन्द्रित रहता है।
करीना को समझाने की जरूरत है कि उनकी पर्सनल लाइफ उनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा चटपटी और रंगीन है, इसलिए तो लोगों को भी उसमें ज्यादा रूचि है। इसमें मीडिया का क्या कसूर?