तारे जमीं पर, गजनी के बाद लगातार तीसरे वर्ष क्रिसमस के अवसर पर आमिर खान की फिल्म प्रदर्शित होने जा रही है। इस वर्ष ‘थ्री इडियट्स’ का प्रदर्शन होगा, जिसमें आमिर खान के अलावा करीना कपूर, माधवन और शरमन जोशी ने प्रमुख भूमिका निभाई है।
इस फिल्म से बहुत ज्यादा अपेक्षाओं का होना स्वाभाविक है क्योंकि आमिर के अलावा ‘मुन्नाभाई’ जैसी फिल्म बनाने वाले राजकुमार हीरानी इससे जुड़े हुए हैं। आमिर और राजकुमार की जोड़ी क्या रंग लाती है, ये जानने के लिए सब बैचेन हैं। बुद्धिमान आमिर को इडियट के रूप में सब देखना चाहते हैं। फिल्म का प्रोमो अपेक्षाओं को और ऊँचा ले जाता है।